Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page