Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 मई । कोतवाली सदर क्षेत्र के बीएच आयल मिल परिसर रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अलीगढ़ के बैंक कालोनी प्रीमियर नगर निवासी प्रवीण जैन पुत्र सुभाष जैन अपनी सोनेट कार से बीएच आयल मिल में एक व्यापारी से मिलने आए थे। उन्होंने कार परिसर के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी कार जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने तुरंत यातायात व्यवस्था सुचारू की। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस और फायर विभाग आग के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page