
हाथरस 09 मई । राजमिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित अंकित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में सदर कोतवाली पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। बेटी के साथ हो रहे शोषण और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान 40 वर्षीय राजमिस्त्री ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। राजमिस्त्री की मां की शिकायत पर पुलिस इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया। आरोपित युवक लगातार युवती के पिता को धमका रहा था। आरोपित ने मारपीट भी की थी। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दिया था। कोतवाल सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
























