Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 मई । क्षेत्र के मढाका भोज में खेत में काम कर रहे किसान को सर्प ने डस लिया। घटना के बाद किसान राजेश कुमार पुत्र नत्थीलाल मास्टर घबराकर वहीं गिर गए। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल राजेश कुमार को खेत से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय और दूर-दराज से आए बायगीरों ने सांप का जहर उतारने के लिए झाड़ा लगाना शुरू किया। काफी देर तक चले इस उपचार के बाद घायल युवक की हालत में सुधार आया। बायगीरों ने उसे दवा पिलाई और सर्पदंश के घाव को साफ कर दवा लगाई। हालांकि, ऐसी घटनाओं में लोगों को झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page