Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । थाना हाथरस गेट पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अंतर्राज्यीय गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी की जंजीर, एक सोने की अंगूठी और 4180 रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों ने तमन्ना गढ़ी निवासी सतीश चंद्र शर्मा और नगला अलगर्जी निवासी रवि कुमार के घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की टीम को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला मिया (थाना सासनी) स्थित पानी की टंकी के पास से अनीत और जतिन उर्फ जटुआ को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दिन और रात में सुनसान घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त जतिन उर्फ जटुआ एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस अधिनियम सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना व उनकी टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page