Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 मई । क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 20 अप्रैल 2026 को रात करीब 9:30 बजे हुई थी। मृतक के ससुर ने अब इस मामले में थाने में कार नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर रोड, महावीर गली निवासी नीरज कुमार उर्फ गामा अपने मित्र संतोष कुमार शर्मा के साथ दाऊजी रोड स्थित शुक्ला कोल्ड के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सादाबाद की ओर से आ रही एक कार के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि संतोष भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी सादाबाद ले जाया जा रहा था। हालांकि, रास्ते में संतोष के परिजन उसे अपने साथ इलाज के लिए हाथरस ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर देवेंद्र सिंह, निवासी नगला सकत सिंह, नौगवां ने बताया कि घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने पुष्टि की है कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page