Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 मई । राया रोड पर मढ़नई मोड़ तक 1.20 किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस परियोजना पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक गुड्डू चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इस इंटरलॉकिंग एवं सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक ने पूजा-अर्चना और नारियल तोड़कर जेसीबी से कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल और राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क के साथ-साथ नाला निर्माण भी कराया जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या दूर होगी और मार्ग का सौंदर्यकरण भी होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासों और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुरेश चौधरी ने जानकारी दी कि राया मार्ग की स्थिति पहले काफी जर्जर थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब इसका पुनर्निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page