Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मई । भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था द्वारा निशुल्क शीतल पेयजल सेवा निरंतर रूप से संचालित की जा रही है। चिलचिलाती गर्मी में ट्रेनों में पानी की किल्लत से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम स्टेशन पर आने वाली सवारी गाड़ियों के जनरल और स्लीपर कोचेस तक पहुँच रही है। जो यात्री भीड़ या कम समय के कारण प्लेटफॉर्म पर नहीं उतर पाते, उन्हें उनके स्थान पर ही ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक तेजवीर सिंह के सहयोग से चल रही इस व्यवस्था की यात्री मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह संकल्प लिया गया है कि किसी भी यात्री को प्यासा न रहने दिया जाए। इस पुनीत कार्य में स्थानीय समाजसेवियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस सेवा कार्य में स्टेशन अधीक्षक तेजवीर सिंह, समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित, देवेश दीक्षित, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तोमर, मेघ श्याम शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, विनोद कुमार, निक्की वाष्णेय, सोमेश कुमार सिंह, के.के. सिंह, अमोल कुमारी, प्रेम कुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, सुभाष शर्मा और माधवी चौधरी आदि का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page