
हाथरस 03 मई । आज सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले कृपाल आश्रम, गौशाला मार्ग हाथरस पर आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। सत्संग दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज तथा मिशन के प्रमुख व विश्व विख्यात आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज की पवित्र वाणी में ऑडियो-वीडियो के माध्यम से श्रवण कराया गया। दर्शन सिंह जी महाराज ने हम इंसानो को भेड़ों के झुण्ड व एक पूरण सतगुरु को गढ़रिया के समान बताया। और कहा हम इंसान भेड़ों की तरह हैं, जो इस माया की दुनिया के आकर्षणों में फंसकर अपनी वास्तविक पहचान को भूलकर उस पिता परमेशवर से बिछड़ गए हैं। एक पूर्ण गुरु ही हैं जो हमें पहिचनाकर प्रभु से एक मेक करा देते हैं।
इसके पश्चात संत राजिंदर सिंह जी महाराज द्वारा समझाया गया कि हमें अपना जीवन शांति और सादगी से प्रभु की रजा में जीना चाहिए। और हम किसी कमजोर व जरूरतमंद व्यक्ति के मदादागर बनें। सत्संग के बाद महाराज जी ने सामूहिक रूप से सभी साध संगत को भजन-अभ्यास पर भी बिठाया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्ति भाव से प्रभु का ध्यान किया। आज के दिन शाखा हाथरस पर परम पूजनीय संत राजिंदर सिंह जी महाराज व आदरणीय माता रीटा जी की शादी की पचास वीं वर्ष गाँठ ढोल नगाड़ों के साथ बड़े ही धूम धाम से मनाई गयी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी संगत को लड्डू का प्रसाद व अटूट लंगर परोसा गया, जिसे सभी संगत ने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। आज के दिन शाखा पर अन्य गतिविधियां जैसे बाल सत्संग, दर्शन लाब्रेरी, आध्यात्मिक बुक स्टाल, निःशुल्क आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एलोपैथिक डिस्पेंसरी, कृपाल प्याऊ व संत राजिंदर सिलाई सेंटर आदि भी आयोजित की गयीं।


























