Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 02 मई । क्षेत्र के गांव भकरोई के पास से शुक्रवार दोपहर दो नाबालिग चचेरे भाइयों के अपहरण की आशंका परिवार के लोगों ने जताई थी। परिजनों की शिकायत पर मुरसान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरसान के गांव नगला हंसी के रहने वाले मूलचन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मानव और भतीजा कुश मुरसान से अपने गांव भकरोई आ रहे थे। तभी पीछे से आई एक सफेद बोलेरो गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद बोलेरो से 3-4 अज्ञात लोग उतरे और मानव व कुश को जबरन गाड़ी में डालकर मुरसान की ओर ले गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों नाबालिगों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को अनहोनी की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page