
सासनी 02 मई । आज दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश राज्य कल्याण बोर्ड की सदस्य सुरभि त्रिपाठी जब अपनी गाड़ी से हाथरस से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी जैसे ही वह कोतवाली चौराहे के निकट पहुंची वैसे ही एक लोडर में करीब 6 भैंस भारी देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी एवं पुलिस को बुलाकर लोडर को रुकवाया और थाने ले गई। उन्होंने थाने में एक लिखित शिकायत देकर लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने लोडर को सीज कर अपने कब्जे में लेकर पशुओं को पराग डेरी गौशाला के सुपुर्द किया गया है, सुरभि त्रिपाठी ने बताया कि लोडर में दो पशुओं को ले जाने की क्षमता है लेकिन लोड चालक छह पशुओं को भूस की तरह, एवं पशुओं के गले में टाइट रस्सी बंधी हुई थी जिससे पशु बेचैन दिखाई दिए, उन्होंने पुलिस के सहयोग से पशुओं को शीघ्र रखवा कर गौशाला भिजवाए, और उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि उत्तर प्रदेश राज्य कल्याण बोर्ड की सदस्य की तहरीर के आधार पर लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पशुओं को पराग डेरी गौशाला की सुपुर्दगी में दिया गया है।





















