हाथरस (मुरसान) 01 मई । क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। मां का आरोप है कि उसके बेटे को पुरानी रंजिश के चलते फंसाया गया है और न्याय के लिए वह कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है। घटना 8 फरवरी को मुरसान क्षेत्र के कटेला निवासी प्रेमवती देवी 85 वर्ष को हथौड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। महिला की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार युवक छोटेलाल उर्फ छुट्टन की मां जलदेवी निवासी गांव भकरोई मुरसान का कहना है कि उसका बेटा निर्दोष है। जलदेवी ने आरोप लगाया है कि चित्तर सिंह निवासी गांव कटैला ने पुलिस से सांठगांठ कर और पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे को फर्जी मर्डर केस में फंसाया है। जलदेवी का कहना है कि घटना वाले दिन 8 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे जब उसके बेटे को हत्या कर भागते हुए दिखाया गया है, तब वह हाथरस में खोंड़ा हजारी कॉलोनी स्थित टेंट गोदाम पर मैक्स पिकअप में टेंट का सामान लोड कर रहा था। मां ने दावा किया है कि उनके पास उस समय के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उन्हें देखने या सत्यापित करने को तैयार नहीं है। जलदेवी का कहना है कि जिस हथौड़े से हत्या हुई है, उसकी फॉरेंसिक जांच से असली अपराधी का खुलासा हो जाएगा। उसके बेटे के साथ कार्य करने वाले लोग भी इस बात के गवाह हैं कि वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। न्याय न मिलने से परेशान जलदेवी परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार से कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को संज्ञान में लेकर असली अपराधी को बेनकाब करने की अपील की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : मारपीट करने के आरोप में
May 2, 2026
मुरसान : दो नाबालिग चचेरे भाइयों के
May 2, 2026
मुरसान : युवक की बाइक और जेब
May 2, 2026
मुरसान : पूर्व प्रधान के दो बेटों
May 2, 2026
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक
May 2, 2026
लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम
May 2, 2026
मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा,
May 2, 2026
Weather
Hathras
1:53 pm,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















