Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मई । भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान नगला भूरा के ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। पिछले दो दिनों से गांव में बिजली न मिलने से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने हाथरस-लहरा रोड बाईपास स्थित लहरा बिजली घर का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली न मिलने के कारण उनका दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और घरेलू अर्थव्यवस्था पर भी भारी चोट पहुँच रही है। बिजली घर के घेराव की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि बिना बिजली के पेयजल से लेकर अन्य सभी जरूरी काम ठप पड़े हैं। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने मौके से ही विद्युत विभाग के आलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव की विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक कर जल्द से जल्द बिजली बहाल की जाए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस समस्या के समाधान के लिए वे हर संभव मदद करेंगे। ब्लॉक प्रमुख के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और घेराव समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page