Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मई । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ढ़कपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ने के विरोध करने पर मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला के ससुर ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जगदीश प्रसाद पुत्र भवर सिंह निवासी गांव ढ़कपुरा थाना हाथरस गेट ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका एक पुस्तैनी कमरा था जो जर्जर हो गया था। उसे उखाड़ कर वह उसका निर्माण करा रहे थे। 29 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट को विपक्षी रविन्द्र उपाध्याय पुत्र राधाकिशन, हरिशंकर पुत्र सोहनलाल, हर्ष पुत्र राधाकिशन निवासीगण ढकपुरा हर्ष पंडित निवासी वाटरवर्क्स एवं दो अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर सरिया, डंडा व गैदारा लेकर आए और गाली गलौज देते हुए दीवार तोडने लगे। कुछ हिस्सा तोड़ दिया। विरोध करने पर सभी ने डंडो एवं लात-घूसों से मारपीट शुरु कर दी। मारपीट में उसकी पुत्रवधु सपना के चोटें आयीं। शोर सुनकर मौहल्ले के लोग जमा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page