Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मई । सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नगला सरदार निवासी विकास परमार ने गांव माधुरी निवासी विष्णु यादव व उसके दो साथियों पर तमंचा दिखाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार बुधवार की शाम विकास अपने मामा के बेटे व उसकी पत्नी को कार से टीकरी कलां छोड़ने जा रहा था। अगसौली चौराहे पर विष्णु यादव ने रंजिश के चलते सफेद रंग की अपाचे बाइक कार के आगे लगाकर रोकने का प्रयास किया। आरोपित ने तमंचा दिखाकर खिड़की खोल ली और विकास को बाहर खींचकर गाली-गलौज व मारपीट की। शाम का समय होने से चौराहे पर कोई मौजूद नहीं था। विकास किसी तरह छूटकर कार में बैठा और गाड़ी पचों की ओर भगा दी। आरोप है कि विष्णु अपने दो साथियों के साथ बाइक से पीछा करते हुए तमंचा लहराता रहा और गालियां देता रहा। विकास ने कार से ही अगसौली चौकी पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page