Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मई । मुरसान क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ भीषण गर्मी के कारण बेहोश हुए एक गरीब किसान की बाइक, मोबाइल और नकदी लेकर एक शातिर चोर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित अतुल शर्मा निवासी नगला रामराय (नगला मल्लू) ने बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर के समय मुरसान से लौटते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह एक दुकान के पास पटिया पर लेट गया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखे 19 हजार रुपये चोरी कर ले गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दिन ही तहरीर देने के बावजूद मुरसान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हार मानकर पीड़ित ने खुद सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहा है। तीन दिन बाद जब पीड़ित एसपी हाथरस से मिला, तब जाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान एक शातिर अपराधी के रूप में की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है, वहीं पीड़ित ने न्याय न मिलने पर कोर्ट की शरण लेने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page