सादाबाद 01 मई । जिला एथलेटिक्स हाथरस संघ 2 मई 2026 को जिला स्तरीय एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित करेगा। यह ट्रायल हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुरसान रोड पर शाम 3 बजे से शुरू होगा। इसमें वर्ष 2008 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 7 और 8 मई को प्रयागराज में होने वाली सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा, जो रांची में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय और अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपनी यूआईडी जनरेट कराना अनिवार्य है। बिना यूआईडी के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान अपनी एएफआई यूआईडी और आधार कार्ड साथ लाना होगा। डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने यह भी बताया कि ट्रायल की जिम्मेदारी डॉ. सत्यदेव पचौरी प्रोफेसर, पीसी बाग़ला कॉलेज हाथरस, अंतर्राष्ट्रीय वेटरन खिलाड़ी डॉ. मानसिंह, लेवल-वन कोच हरिओम चौधरी और सोमेश भारंगर को सौंपी गई है। हाथरस के खिलाड़ियों ने पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बार भी प्रतिभावान खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : मारपीट करने के आरोप में
May 2, 2026
मुरसान : दो नाबालिग चचेरे भाइयों के
May 2, 2026
मुरसान : युवक की बाइक और जेब
May 2, 2026
मुरसान : पूर्व प्रधान के दो बेटों
May 2, 2026
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक
May 2, 2026
लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम
May 2, 2026
मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा,
May 2, 2026
Weather
Hathras
1:54 pm,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















