Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल। गोपाल किरन समाज सेवी संस्थान ग्वालियर और सेठ फूलचंद बागला महाविद्यालय के संयोजन में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर ने की l मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रोफेसर एन. बी. सिंह रहे। संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विविध आयामों पर प्रकाश डाला गया।

संगोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर ने कुलपति प्रोफेसर एन. बी. सिंह का सम्मान किया। प्रोफेसर कुलपति एन. बी. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तकनीकी ज्ञान दक्षता आवश्यक है, जिसके उपयोग से शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है । कुलपति ने कहा कि शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है, इसे रोकना होगा । पाठ्यक्रम बनाने वाले भी पाठयक्रम की विविधता से अपरिचित हैं। प्रोफेसर एन. बी. सिंह ने कहा कि शासन की कार्य योजना प्रगतिशील है। प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि कुलपति की कार्यशैली उत्तम है, जिससे विश्वविद्यालय गतिशील हुआ है l संगोष्ठी में नरेंद्र सिंह डी आई जी, आदित्य वर्मा सेवानिवृत्त आई. पी. एस. श्रीप्रकाश निमराजे, डॉ अजीत कुमार, प्रोफेसर राजेश कुमार हिंदी, प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर रावल, धर्मेंद्र सिंह, प्रोफ़ेसर सुनंदा महाजन, प्रोफेसर संध्या कुमारी, प्रोफेसर के. एन. त्रिपाठी, डॉ राहुल खिरवार, डॉ जी. सिंह, डॉ महेश चंद्र, डॉ वीरेश कुमार शर्मा, डॉ दीपा ग्रोवर, डॉ डी के दीक्षित, डॉ विमलेश, डॉ रमा शर्मा, डॉ संदीप बंसल इत्यादि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page