
हाथरस 30 अप्रैल। आज विद्यालय के जूनियर विंग व सीनियर विंग में श्रमिक दिवस धूमधाम से छात्र छात्राओं द्वारा मनाया गया । इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये। बच्चो ने रंग बिरंगे कार्ड व पुष्प भेंट कर सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि हमारा विद्यालय परिसर साफ सुथरा आप सभी के द्वारा रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसुजा ने सभी कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की व उनके सुनहरे भविष्य की कामना की तथा श्रमिक दिवस की सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस सिस्टर लीना भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।



























