Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल। सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस डायमंड द्वारा बाल श्रम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की सदस्याओं ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, चिप्स, बिस्कुट एवं चॉकलेट आदि सामग्री उपहार स्वरूप वितरित की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम से दूर रखकर शिक्षा की ओर अग्रसर करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। संस्था की पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम समाज के विकास में बाधा है और इसे समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, आईडीबी पूजा वार्ष्णेय, अंजू, ईशा, रेशु, स्मिता एवं रूबी अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page