Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 अप्रैल । क्षेत्र में एक युवक को तमंचा और लाठी दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप ताजपुर गांव के दो युवकों पर लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंमरपुर निवासी हरेंद्र पुत्र रामनिवास ने मुरसान पुलिस को बताया कि वह 28 अप्रैल को अपनी बहन के ससुराल ताजपुर गांव गया था। उसकी बहन का घर में किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसे सुलझाने के लिए वह वहां पहुंचा था। जब हरेंद्र अपनी बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी ताजपुर गांव के दो युवक तमंचा और डंडा लेकर उसके सामने आ गए। आरोप है कि उन्होंने हरेंद्र को मारपीट की धमकी दी और कहा कि अगर वह दोबारा उस क्षेत्र में दिखा तो उसे और उसकी बहन को जान से मार देंगे। हरेंद्र ने इस घटना की शिकायत मुरसान पुलिस से की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page