Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अप्रैल । पुलिस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के पहाड़पुर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस के शक की सुई अपनों पर ही घूम रही है।
पहाड़पुर निवासी निवासी जगदीश शर्मा स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड लिपिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह गांव में ही रहते थे। सोमवार की रात धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका रक्तरंजित शव मंगलवार की सुबह चारपाई पर मिला था। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। चौकाने वाली बात यह थी कि दो घंटे तक किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के शक की सुई अपनों पर ही घूम रही है। हो सकता है कि हत्या के पीछे के कारण संपत्ति निकले। मृतक जगदीश के नाम 25 बीघा खेत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page