Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अप्रैल । नगर पालिका परिषद के सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें उमेश चंचल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पालिका अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में कुल चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। सुबह से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर तक चली, जिसके पश्चात हुई मतगणना में उमेश चंचल को सर्वाधिक 60 वोट प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार पप्पू को 48, नरेंद्र कुमार को 45 और पुष्पा सुधीर को मात्र 10 वोटों से संतोष करना पड़ा। उमेश चंचल की जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और साथी कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर तथा मिठाई खिलाकर उनका जोशीला स्वागत किया। पूरी चुनाव प्रक्रिया कर अधीक्षक राम किशोर वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक मुशाहिद हुसैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें गौरव दीक्षित, दिनेश गुप्ता और अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page