Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अप्रैल । सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में आज एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ दवा के रिएक्शन के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला पिछले एक सप्ताह से मुंह के छालों से पीड़ित थी और उनका उपचार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांशीराम कॉलोनी निवासी रेशम देवी (65 वर्ष) पत्नी घनश्याम सिंह पिछले सात दिनों से छालों की समस्या से परेशान थीं। परिजन उनका उपचार एक निजी चिकित्सक से करा रहे थे। आज रेशम देवी ने जैसे ही छालों की दवा का सेवन किया, वैसे ही उन्हें तेज रिएक्शन हो गया। कुछ ही पलों में उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में खुशी के माहौल के बीच अचानक हुई इस मौत से पूरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से बचते हुए शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page