
हाथरस 27 अप्रैल । अधिशासी अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार, शहर की विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु कल 28 अप्रैल को आवश्यक अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 विद्युत उपकेंद्र (वाटर बॉक्स) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख इलाकों जैसे जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलन शाह, किला गेट, कृष्णा नगर, गणेशगंज, जलेसर रोड और शिव कॉलोनी सहित दर्जनों क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली गुल रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस 3 घंटे की कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व ही निपटा लें।


























