Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अप्रैल । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, 23 अप्रैल को शाम चार बजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही हाथरस जिले के 44,370 परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया और छात्रों में उत्साह व कहीं-कहीं तनाव का माहौल देखा गया। इस वर्ष हाथरस जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। खास बात यह रही कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही कक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग एक समान रही। आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल में कुल 22,162 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 22,208 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परिणाम 90.42 प्रतिशत रहा है। प्रदेश स्तर पर सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहाँ परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। जिले के टॉपर्स की सूची और स्कूलवार प्रदर्शन का विवरण भी देर शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

हाथरस के टॉपर परीक्षार्थी

कक्षा 10वीं
1 अर्पणा – 94.50 – आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
2 आस्था सिंह -94.0- गंगा इंटर कॉलेज, गढ़ उमराव
3  गौरांश वार्ष्णेय – 93.67 – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस
4  भाग्य लक्ष्मी – 93.33 – एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
5  मुस्कान  – 93.00-   वी.आर. इंटर कॉलेज, बाजी का बुर्ज सादाबाद
6  शिवांश  – 92.83 – एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
6  सतेंद्र  – 92.83 – सुधा सारस्वत  इंटर कॉलेज, दर्शना
7  वर्तिका – 92.67 – एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
7  भावना –  92.67 – एस.एन.एस.एम. इंटर कॉलेज, गढ़ी हरिया
8  ध्रुव कुमार – 92.50 –  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस
8  ऋतुराज सिंह- 92.50 – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस
8  भावना – 92.50 — गंगा इंटर कॉलेज, गढ उमराव
8  अंकित कुमार – 92.50 – – डीआर.एल.एस. चंद्रवती इंटर कॉलेज, बिधिपुर
9  राधिका चौधरी – 92.33 – सेठ हरचरण दास बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस
9   साक्षी – 92.33 — एस.एन.एस.एम. इंटर कॉलेज, गढ़ी हरिया
10  भूमिका चौधरी – 92.17- जे.के. इंटर कॉलेज, तामसी सादाबाद
10   रेखा   -92.17- एस.एन.एस.एम. इंटर कॉलेज, गढ़ी हरिया
10    लवी – 92.17– झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ

कक्षा 12वीं
1    दीक्षा – 94.20 – शिवाय इंटर कॉलेज, गोविंदपुर सादाबाद
2    मीरा – 89.40-  एस.एन.एस.बी.डी. इंटर कॉलेज, मेंडू
3    रिया चौहान 89.20- एस.एन.एस.बी.डी. इंटर कॉलेज, मेंडू
4    जानवी कुशवाह 89 –  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस
5    नितिन कुमार  -88.80 – एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
5       विश्वास सोलंकी – 88.80 – पं. दीनदयाल उपाध्याय गवर्नमेंट मॉडल इंटर कॉलेज, टुकसान
6    साक्षी यादव – 88.40 – एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
7    नितिन – 88.20 – एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
8    विनीत कुमार – 87.80 – विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मऊ चिरायल
8    वीना  – 87.80- जे.के. इंटर कॉलेज, तामसी सादाबाद
9    खुशबू वार्ष्णेय – 87.60 – सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाथरस
9    आदिल खान – 87.60 – एच.एस. इंटर कॉलेज, सिस्ता
10    शिवांगी – 87.40- सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाथरस
10    रमन – 87.40-  एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page