Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अप्रैल । उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद में माह मई 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 24 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी राशन कार्डधारक 24 अप्रैल से 8 मई 2026 के मध्य अपनी उचित दर की दुकानों से निर्धारित मात्रा में राशन प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न (3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल) निशुल्क दिया जाएगा। वहीं, अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलो खाद्यान्न (21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल) का निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वितरण पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत आधार प्रमाणीकरण (ई-पॉस मशीन) के माध्यम से किया जाएगा। जो कार्डधारक अंगूठा न लगने के कारण राशन प्राप्त नहीं कर पाते, उन्हें वितरण की अंतिम तिथि 8 मई को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन मिल सकेगा। इस बार भी शासन ने पोर्टेबिलिटी की सुविधा दी है, जिससे कार्डधारक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दुकान से (स्टॉक उपलब्ध होने तक) राशन ले सकते हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत या असुविधा होने पर कार्डधारक संबंधित तहसील के आपूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page