हाथरस 21 अप्रैल । जनपद निवासी राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने दिव्यांग कल्याण मंत्री एवँ बोर्ड के अध्यक्ष से लखनऊ पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की । उन्होंने दिव्यांगों के हितो के लिये हाथरस में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवँ उनके संचालन पर चर्चा की। मंत्री ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने लखनऊ पहुँचकर दिव्यांग कल्याण मंत्री एवँ बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप से उनके आवास पर मुलाकात की । इस अवसर पर सागर शर्मा ने मंत्री को पटका उढ़ाकर एवँ पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंत्री को दिव्यांगों के हितों के लिये कई बिंदुओं पर मंत्री से चर्चा की। उन्होंने मंत्री को विगत दिनों जनपद हाथरस में दिव्यांगों को वितरित किये गये सहायक उपकरण में पात्र दिव्यांगों को उपकरण नही मिलने की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में दिव्यांगों के लिये एक स्कूल खोलने की भी मांग की है। लंबी चर्चा के बाद मंत्री ने समस्त बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नियुक्ति पत्र आने से पहले ही छीन
April 21, 2026
दयानतपुर में धागा फैक्ट्री में भीषण आग,
April 21, 2026
आगरा रोड पर डंपर ने बाइक सवार
April 21, 2026
सासनी : एसबीएस यूनियन स्कूल में बच्चों
April 21, 2026
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया स्कूल आधारित
April 21, 2026
बाइक शोरूम से 85 हजार की नकदी
April 21, 2026
सादाबाद : मारपीट और जाति सूचक शब्दों
April 21, 2026
Weather
Hathras
8:41 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























