Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के नगला इमलिया गांव में आज दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना हो गई, जिसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कुछ लोग एक घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि इस दौरान वे गाली-गलौज भी कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मामला बढ़ने पर पथराव भी शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। कुछ देर तक ईंट-पत्थर चलते रहे। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद शराब पीकर गाली-गलौज करने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page