Hamara Hathras

Latest News

सासनी २० अप्रैल। जरैया मोड़ रुदायन रोड पर देर रात एक विवाह समारोह के दौरान बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का कारण बारातियों द्वारा मैरिज होम के बाहर कुछ दूरी पर शराब पीना बताया जा रहा है, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी।

जानकारी के अनुसार, आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोग भी झगड़े की चपेट में आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रारंभिक समय में पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट साफ दिखाई दे रही है। इस झड़प में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। हालांकि तनावपूर्ण माहौल के बावजूद विवाह समारोह बाद में संपन्न हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page