Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) २० अप्रैल।  क्षेत्र के गांव नगला धर्मा में सोमवार दोपहर पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला को ईंट से मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मधु निवासी नगला धर्मा मुरसान ने बताया कि उसके परिवार की ही एक अन्य महिला उसे लंबे समय से परेशान कर रही थी। सोमवार दोपहर जब वह घर पर थी, तभी उस महिला ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के घायल होने की सूचना पर मुरसान पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को तुरंत मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page