Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अप्रैल। कछपुरा, मथुरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की होर्डिंग को फाड़कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के अध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह अपने समर्थकों एवं बाबा साहब के अनुयायियों के साथ थाना हाथरस गेट पहुंचे, जहां उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं अनुयायियों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page