
हाथरस २० अप्रैल । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की ओर से आज नवग्रह मंदिर पर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सत्तू वितरण किया गया। वैशाख मास में आने वाली अक्षय तृतीया दान-पुण्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, और इस दिन सत्तू का दान विशेष फलदायी होता है। सत्तू शरीर को शीतलता प्रदान करता है, इसलिए इसका वितरण जनसेवा का एक सराहनीय कार्य है। यह प्रोजेक्ट ग्रुप की सदस्य विनीता अग्रवाल के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, प्रियंवदा, संगीता, राधा, गुंजन दीक्षित, डॉली शर्मा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।























