Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 19 अप्रैल |  अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को कस्बा मुरसान स्थित हनुमानगढ़ी भगवान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान परशुराम की प्रतिमा का गंगाजल और दूध से जलाभिषेक किया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत शिव ऋषि महाराज और पंडित सुरेश चंद शर्मा सहित अन्य लोगों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस अनुष्ठान में भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।पूजा के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अगले महीने निकलने वाली शोभायात्रा पर चर्चा हुई। सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि विप्र समाज के लोगों की एक और बैठक 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी ताकि शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।इस अवसर पर सुरेश चंद्र शर्मा, संतोष तिवारी, शशिकांत सारस्वत (जौनी), देवेंद्र दीक्षित, संदीप शर्मा (चीकू), अभिषेक सारस्वत (चिंका), ब्रजेश गौड़, अंकित शर्मा, शरद गौड़, सूरज शर्मा, राहुल शर्मा, सोनू मिश्रा, मोहित शर्मा, टिंकू शर्मा, आकाश शर्मा, जीतू शर्मा और आदित्य गौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page