Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अप्रैल । मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू गांव में एक पालतू कुत्ते को ट्रैक्टर से कुचलने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित मालिक ने मुरसान कोतवाली में शिकायत दी है।शिकायतकर्ता हरस्वरूप सिंह सूबेदार मेजर, जो नगला बाबू के निवासी हैं, ने बताया कि यह घटना 18 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे हुई। उनका पालतू कुत्ता घर के सामने घूम रहा था, तभी गांव का युवक अपना ट्रैक्टर तेज और लापरवाही से चलाता हुआ आया।हरस्वरूप सिंह के अनुसार, उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की और आवाज भी लगाई, लेकिन युवक ने उनके पालतू कुत्ते को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचल दिया। उनका आरोप है कि युवक उनके कुत्ते से रंजिश रखता था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।हरस्वरूप सूबेदार ने बताया कि शिकायत होने के बाद पुलिसकर्मी गांव आए थे। उन्होंने आरोपियों से कुत्ते को उठवाकर कहीं और ले जाने की बात कही। हरस्वरूप सिंह ने अधिकारियों से न्याय और दोषी को दंडित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page