Hamara Hathras

Latest News

सासनी 19 अप्रैल । सासनी नगर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। भक्ति और शक्ति के इस संगम के दौरान पूरा नगर भगवामय नजर आया और जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे अतिथियों, आयोजकों और भगवान के स्वरूपों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। विहिप जिला सेवाप्रमुख विद्याभूषण गर्ग के नेतृत्व में प्रमुख सदस्यों को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से मुख्य अतिथियों को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए।स्वागत कार्यक्रम के दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी के आदर्श हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और समाज की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं। उनका स्वागत करना सनातनी परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सौभाग्यपूर्ण कार्य है। इस स्वागत कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल के जिला एवं प्रखंड स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड सह मंत्री सचिन भार्गव, प्रखंड संयोजक बजरंग दल अंकित उपाध्याय, प्रखंड सह संयोजक सत्यम रावत और अमन भार्गव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page