
हाथरस 19 अप्रैल । कोतवाली चंदपा के नगला भुस स्थित शराब के ठेके के नजदीक दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। चंदपा पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
























