सादाबाद 19 अप्रैल । आज राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यालय पर भगवान श्री परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव त्यागी ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। वे अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष तथा न्याय के प्रतीक हैं। गौरव त्यागी ने जानकारी दी कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया, यानी अक्षय तृतीया के दिन महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के यहां हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के प्रकांड ज्ञाता थे। त्यागी ने आगे कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा और समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए 21 बार आततायी क्षत्रियों का संहार किया। उनका जीवन त्याग, पराक्रम और न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझें तथा समाजहित में कार्य करते हुए एकजुटता और समरसता को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं की जानकारी मिलती है। इस अवसर पर रामरतन त्यागी, कंबोज सिंह, डिंपल गौतम, प्रदीप गौतम, कुलदीप उपाध्याय, मयंक त्यागी, आदित्य कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से
April 19, 2026
मुरसान : अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम
April 19, 2026
पालतू कुत्ते को ट्रैक्टर से कुचलने का
April 19, 2026
विहिप और बजरंग दल ने पुष्प वर्षा
April 19, 2026
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट
April 19, 2026
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया गाजियाबाद
April 19, 2026
बर्फ मांगने के बहाने घर में घुसी
April 19, 2026
Weather
Hathras
11:47 pm,
Apr 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























