Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । सादाबाद क्षेत्र के गांव पल्हावत में लगे मेले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की टिक्की में कथित रूप से जमालगोटा मिलाकर देने का आरोप लगा है। इसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव रमचेला निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा राजवीर सिंह मेले में गए थे। वहां एक दुकान पर टिक्की खाने के दौरान आरोप है कि विक्रम सहित अन्य लोगों ने उसमें जवालघोटा मिला दिया। टिक्की खाने के कुछ देर बाद ही राजवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत हुई। परिजन उन्हें सादाबाद के बलदाऊ मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका दो दिन तक उपचार चला।

शिकायत करने पर हुई मारपीट
तहरीर के अनुसार, 13 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे राजवीर सिंह विधपुरी से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कजरौठी गांव के पास जयपाल सिंह दत्तक ने उन्हें बैठने के लिए बुलाया, जहां पहले से रामवीर सिंह मौजूद थे। बातचीत के दौरान मेले की घटना का जिक्र होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामवीर सिंह ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में केशवदेव, प्रमोद, अशोक (पुत्रगण रामवीर सिंह), राजवीर सिंह पुत्र दानसहाय, राम प्रकाश और भूरा वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर राजवीर सिंह पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले में राजवीर सिंह की आंख, कान, सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के भतीजे जयपाल सिंह ने कोतवाली सादाबाद में छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page