सासनी 15 अप्रैल । केएल जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब डेढ़ सौ शिक्षकों को मकान सूचीकरण और डिजिटल गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनरों ने एलईडी टीवी के माध्यम से ग्राफ और प्रस्तुति दिखाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस बार देश में पहली बार मकानों की डिजिटल गणना की जा रही है। इसके तहत घर-घर जाकर जियो-टैगिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से मकानों का विवरण दर्ज किया जाएगा। मकानों के प्रकार, उसमें रहने वाले लोगों की संख्या तथा आवासीय या व्यावसायिक उपयोग की जानकारी डिजिटल रूप से एकत्र कर सीधे सरकारी सर्वर पर अपलोड की जाएगी। प्रत्येक मकान को एक यूनिक आईडी भी प्रदान की जाएगी। एसडीएम नीरज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणना के दौरान मकान का नंबर, प्रकार और उसमें निवास करने वाले परिवारों की सही जानकारी एकत्र करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कच्चे और पक्के मकानों के सही विवरण दर्ज करने और प्रक्रिया को पूरी सावधानी के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही जियो-टैगिंग, आवश्यक दस्तावेजों और डेटा एंट्री की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार डॉली यादव, राजस्व निरीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, एबीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, विवेक वाष्र्णेय, टिंकू खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर
April 21, 2026
डॉ. जगदीश लवानिया के स्मृति दिवस पर
April 21, 2026
सादाबाद में महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों
April 21, 2026
होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन
April 21, 2026
राजीव एकेडमी और कोडस्क्वाड्ज़ एज्यूकेशन के बीच
April 21, 2026
Weather
Hathras
6:05 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























