Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 15 अप्रैल । भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान चिंतक एवं समाज सुधारक ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम मीरपुर (अरनौट) में बाबासाहेब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर मनवीर प्रधान, चेयरमैन पुरदिलनगर हर्षकांत कुशवाह, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान लोकेश जादौन, भाजपा नेता रानू चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिसोदिया, रामजीलाल प्रधान, पप्पू प्रधान अरनौट, कीर्तिराम प्रधान, भोला पंडित, कमलेंद्र ठाकुर, केशव, वीरी गौतम, आकाश (बीडीसी), सोनू यादव (पूर्व प्रधान वलर), डॉ. हरिचंद्र मीरपुर, निरंजन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page