Hamara Hathras

Latest News

सासनी 15 अप्रैल । आज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अरविंद सेंगर की अध्यक्षता में एसडीएम नीरज शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त कार्यभार का विरोध जताया। लेखपालों ने बताया कि दो दिन पूर्व वे इस संबंध में जिलाधिकारी से भी मिले थे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे उनमें नाराजगी है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप अतिरिक्त क्षेत्र के 16 बस्ते आरके ऑफिस में जमा कर दिए। उनका कहना है कि सासनी तहसील में कुल 27 लेखपालों के पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में केवल 16 लेखपाल तैनात हैं। ऐसे में 11 पदों का अतिरिक्त कार्यभार मौजूदा लेखपालों पर डाला गया है, जिसे संभालना अब संभव नहीं है। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित सर्किल में ही कार्य करेंगे और अतिरिक्त बस्तों का काम नहीं संभालेंगे। उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त क्षेत्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। लेखपालों का कहना है कि वे पहले से ही फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों के लिए खेत-खेत जाकर काम कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद सेंगर, गौरव चौधरी, बलबीर सिंह, विवेक वाष्र्णेय, सचिन पुंढीर, धर्मवीर चौधरी, सचिन शर्मा, मोहसीन सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page