Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 अप्रैल । राजकीय महिला महाविद्यालय, कुरसंडा में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘मिस्ड कॉल’ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने अपने मोबाइल फोन से मिस्ड कॉल देकर संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। यह अभियान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम के संरक्षण एवं नोडल प्रभारी डॉ. राधा शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी और ‘मिशन शक्ति’ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर प्रो. सत्यप्रिया बंसल, डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. डी. के. तोमर और डॉ. डी. के. गौतम सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को महिला अधिकारों और समान भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page