
हाथरस 15 अप्रैल । आज सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक रहा। विशेष रूप से विद्यालय के टॉपर ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक नई उपलब्धि स्थापित की, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थी निम्न हैः- 1. गीत रावत 96.60, 2. ईशिता कुमारी-94.20 प्रतिशत, 3. ईशिका कुमारी-94.00 प्रतिशत, 4. अंशिका गोयल-92.60 प्रतिशत, 5. अनुष्का वार्ष्णेय-92.60 6. गार्गी शर्मा-92.40 प्रतिशत, 7. अंशिका गुप्ता-92.00 प्रतिशत, 8. प्रांजल चौधरी-92.00 प्रतिशत, युवराज-91.40 प्रतिशत, नैन्सी अग्रवाल-91.00 प्रतिशत, रूद्र वार्ष्णेय-90.60 प्रतिशत, प्रियांशु अग्रवाल-90.40 प्रतिशत, हार्दिक अरोरा-90.20 प्रतिशत, श्रृष्टि शर्मा-90.00 प्रतिशत रहा।
विद्यालय प्रबंधन कपिल लोहिया प्रबंधक, आशीष शर्मा उपप्रबंधक, मधु लोहिया कोषाध्यक्षा, प्रधानाचार्य कपिल भाटिया द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने अपने संदेश में कहा कि यह गौरवपूर्ण सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।























