Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अप्रैल । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। बाबा साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्र में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी का मुख्य आकर्षण इसमें शामिल 21 भव्य झांकियां रहीं। इन झांकियों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन संघर्ष, भारतीय संविधान के निर्माण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनके संदेशों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। नीले झंडों और बाबा साहब के जयकारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। प्रभात फेरी के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। क्षेत्र के अनुयायियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। प्रभात फेरी हाथरस जंक्शन के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की भारी भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। बाबा साहब के अनुयायियों ने इस आयोजन को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल बताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page