Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 13 अप्रैल । कस्बा हसायन के दाऊजी मंदिर परिसर में विप्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को भव्यता के साथ मनाने और नई कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक में सर्वसम्मति से मुनीश्वर उपाध्याय को कार्यक्रम का अध्यक्ष और अंकुर शर्मा ‘काका जी’ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के चयन के पश्चात उपस्थित विप्र बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गत वर्ष के कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले समाज के गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि आगामी परशुराम जयंती कार्यक्रम को गत वर्ष की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कमेटी का विस्तार कर कार्यक्रम की तिथि और रूपरेखा घोषित की जाएगी। उन्होंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए समस्त समाज के सहयोग की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र पाल शर्मा, रिंकू भारद्वाज, जगत भारद्वाज, हरीश कौशिक, यश कौशिक, डॉ. अभिषेक शर्मा, हरित अग्निहोत्री, कैलाश पंडित, नारायण शर्मा, चंद्र मोहन पाठक, मोनी कौशिक, सैंकी पाठक, लालो उपाध्याय, सोनू दादा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page