Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 13 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के विद्यार्थियों ने गांव मोहकमपुर में जन जागरूकता अभियान उत्साह के साथ भाग लेते हुए समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया। कार्यक्रम का संचालन डा. नियति शर्मा, डा. उन्नति जादौन एवं डा. शालू अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर ग्रामीण परिवारों से संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि बेटियों की शिक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज और राष्ट्र की उन्नति में भी अहम भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों ने अभिभावकों को बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सामाजिक रूढ़ियों और भेदभावपूर्ण सोच को त्यागने का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि शिक्षित बेटी परिवार और समाज के विकास की मजबूत आधारशिला होती है। कार्यक्रम के आयोजन पर डीन प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. सिद्धार्थ जैन ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page