Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 13 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मेरठ में आयोजित “इनोवेटिव होराइजन्स इन न्यूरो-फिजियोथेरेपी 2026: ए मल्टीडिसीप्लिनरी कॉन्फ्रेंस एंड हैकाथॉन” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सत्यजीत राय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन में विभाग के प्राचार्य डा. केके शर्मा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए चेयरपर्सन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डा. अन्नपूर्णा एवं डा. नेहा रानी को उनके शोध कार्य के लिए यंग रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जबकि डा. अलका को बेस्ट एकेडमिशियन अवार्ड प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बीपीटी छठे सेमेस्टर की छात्रा मौली सागर ने पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उमा बघेल व ऋतिका कुमारी ने डुएट डांस तथा निखिल जैन ने सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह व संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page