सिकंदराराऊ 13 अप्रैल । नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरपाल सिंह यादव ने कहा कि आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया बाबा साहब के ज्ञान और संघर्ष की कायल है। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि यदि लोग जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करें, तो यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान देकर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की है। वह एक ऐसी समाजवादी व्यवस्था चाहते थे जहां छुआछूत और भेदभाव का कोई स्थान न हो। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीकृष्ण दीक्षित, शरद शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, विवेक धनगर, प्रमोद धनगर आदि उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पत्रकार हत्याकांड में एक और मुठभेड़, 25-25
April 13, 2026
मुरसान : बाइक सवार को टक्कर मारने
April 13, 2026
सासनी : निनामई में भागवत कथा का
April 13, 2026
सासनी : विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु
April 13, 2026
सासनी : एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में
April 13, 2026
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) नासिक में धर्मांतरण
April 13, 2026
ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल, यात्रा
April 13, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
Apr 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























