Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 अप्रैल । मोहल्ला बगिया बारहेसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में वार्ष्णेय समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्ष्णेय महिला वेलफेयर एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ष्णेय वेलफेयर के अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ‘पिंटू’ और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य ने संयुक्त रूप से की। बैठक में समाज के विकास और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रेखा वार्ष्णेय को महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रीति वार्ष्णेय को महामंत्री, अंजली वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष और नीलिमा वार्ष्णेय को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चंचल, नीरू, पायल, तृप्ति और उमा वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रूपाली, निशा, नीता, भारती और वंदना वार्ष्णेय को मंत्री तथा साधना वार्ष्णेय को प्रचार मंत्री बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला और पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा वार्ष्णेय ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे समाज द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी। मेरी प्राथमिकता समाज की हर महिला के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना और उन्हें जागरूक बनाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page